बिहार में ₹1.5 करोड़ की लागत से मीनाक्षी मंदिर की तर्ज़ पर बना 100 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल
मुंगेर (बिहार) में ₹1.5 करोड़ की लागत से मीनाक्षी मंदिर की तर्ज़ पर 100 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल बनाया गया है जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। पंडाल में 75 फीट ऊंची आदियोगी की प्रतिमा भी मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पंडाल को पश्चिम बंगाल व झारखंड के 50 से अधिक कारीगरों ने मिलकर बनाया है।
read more at News18 हिंदी


