बिहार सरकार ने डोमिसाइल नीति पर दी सफाई, कहा- राज्य के छात्रों को नहीं होगा नुकसान
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्य शिक्षक नियमावली में स्थाई निवासी होने की अनिवार्यता खत्म किए जाने पर कहा है कि बाहरी राज्यों से कम अभ्यर्थी चयनित होंगे और उससे बिहार के छात्रों के हितों का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की 50% रिक्तियां आरक्षित होती हैं और उसका लाभ सिर्फ स्थानीय निवासियों को मिलता है।
read more at Twitter


