बीजेपी सरकार के विकास ने रविवार, सोमवार का फर्क मिटा दिया: बेरोज़गारी पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में 4,000 कंपनियों के बंद होने की आशंका संबंधी खबर ट्वीट कर लिखा है, "बीजेपी सरकार का विकास ऐसा कि रविवार, सोमवार का फर्क...खत्म कर दिया।" उन्होंने लिखा, "नौकरी ही नहीं...तो क्या संडे, क्या मंडे!" राहुल द्वारा शेयर की गई खबर के अनुसार, 4 वर्षों में 3 अमेरिकी कंपनियां भारत छोड़ चुकी हैं।
read more at अमर उजाला


