Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बूंद-बूंद कीमती है: आईपीएस अफसर ने शेयर किया पानी पीने के बाद नल बंद करते कुत्ते का वीडियो

short by shashank mishra / on Friday, 8 July, 2022
आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक कुत्ता पानी पीने के लिए नल चालू करता और पीने के बाद उसे बंद करता नज़र आ रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बूंद-बूंद कीमती है। डॉगी को समझ आ गया, हम इंसान कब समझेंगे?" एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "इंसान समझकर भी अनजान बनते हैं।"