भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी?
भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। दरअसल, वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटरों ने वेस्टइंडीज़ के पूर्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले हफ्ते निधन हो गया था। जूलियन ऑलराउंडर थे और वह 1975 की वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे।
read more at लेटेस्टली


