कब तक बहाल होगा जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने केंद्र को 4-6 हफ्तों में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सॉलिसिटर जनरल के मुताबिक, कुछ सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए केंद्र और राज्य के बीच परामर्श जारी है।
read more at NewsBytes हिन्दी


