भारत-पाक तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मियों की छुट्टियों पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर सरकार ने भारत के पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच असाधारण मामलों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों के लिए सभी तरह की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती ज़िलों में शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था।
read more at ABP न्यूज़


