भारत में 5G सेवा शुरू नहीं करने को लेकर केंद्र ने अदाणी समूह को भेजा नोटिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र ने अदाणी डेटा नेटवर्क्स को न्यूनतम रोलआउट दायित्व पूरा ना करने को लेकर नोटिस भेजा है। दरअसल, अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने टेलीकॉम लाइसेंस हासिल करने के 2 साल बाद भी 5जी सेवाएं नहीं शुरू की हैं। बकौल रिपोर्ट, कंपनी 2022 की नीलामी में अधिग्रहित 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम लौटाने की योजना बना रही है।
read more at Moneycontrol हिंदी


