भारत में हर 5 जीवित अंगदाताओं में से 4 महिलाएं और 5 प्राप्तकर्ताओं में से 4 पुरुष हैं: अध्ययन
2019 के अंगदान-प्रत्यारोपण के अध्ययन में पाया गया कि देश में हर 5 जीवित अंगदाताओं में से 4 महिलाएं हैं और 5 प्राप्तकर्ताओं में से 4 पुरुष हैं। टीओआई के मुताबिक, 1995-2021 के डेटा में पता चला कि 36,640 में 29,000 अंग प्रत्यारोपण पुरुषों के लिए हुए। बकौल अध्ययन, महिलाओं पर परिवारों की केयरटेकर रहने का सामाजिक-आर्थिक दबाव होता है।
read more at Times Now


