Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 39 रनों से हराया, 3-0 से किया सूपड़ा साफ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 7 July, 2022
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को तीसरे वनडे में मेज़बान श्रीलंका को 39 रनों से हराकर सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के 75-रनों की बदौलत 255 रन का स्कोर बनाया था। वहीं, जवाब में श्रीलंका की टीम 47.3 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।