Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम को शांति की अपील करने में क्या तकलीफ है?: देश में हिंसा की घटनाओं पर सीएम गहलोत

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 7 July, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में जगह-जगह हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर कहा है, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं...कि वह देश को शांति का संदेश दें, उसका असर होता है।" गहलोत ने कहा, "पीएम को यह अपील करने में क्या तकलीफ हो रही है, समझ नहीं आ रहा है। देश जल रहा है।"