भारी बारिश के बीच केरल में पुनर्वास शिविरों में भेजे गए 3,800 से अधिक परिवार: सीएम
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा कि राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के कारण 39 लोगों की मौत हुई है जबकि 217 मकान पूरी तरह से नष्ट हुए हैं। उन्होंने कहा, "राज्यभर में 3,851 परिवारों को 304 पुनर्वास शिविरों में शिफ्ट किया गया है।" विजयन ने बताया कि थलसेना, वायुसेना और नौसेना बचाव अभियान में शामिल हैं।
read more at The News Minute


