भीषण गर्मी के बीच चीन में 'फेसकिनी' की बढ़ी लोकप्रियता, सामने आईं तस्वीरें
चीन में भीषण गर्मी के बीच आंखों और नाक की जगह छेद वाले फुल फेस मास्क 'फेसकिनी' की लोकप्रियता बढ़ गई है। गौरतलब है, चीन के कई हिस्सों में हवा का तापमान 35°C के ऊपर चला गया है। वहीं, चीन के एक सुदूर इलाके में हाल ही में देश का अब तक का सर्वाधिक तापमान 52.2°C दर्ज किया गया।
read more at Reuters


