मैं और विद्या बालन चचेरी बहनें हैं, मैं उनसे सिर्फ 2 बार मिली हूं: प्रियामणि
ऐक्ट्रेस प्रियामणि ने बताया है, "मैं और ऐक्ट्रेस विद्या बालन चचेरी बहनें हैं और आज तक मैं उनसे 2 बार मिली हूं।" प्रियामणि ने कहा, "मेरे दादा व उनके दादा सगे भाई थे और विद्या के दादा बड़े थे।" बकौल प्रियामणि, पहली बार वह और विद्या एक पुरस्कार समारोह में और दूसरी बार शाहरुख खान की पार्टी में मिले थे।


