Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मीनाक्षी अम्मन मंदिर में मुझसे हिंदू होने का सबूत मांगा गया: ऐक्ट्रेस नमिता

short by तान्या झा / on Monday, 26 August, 2024
अभिनेत्री व बीजेपी नेता नमिता वांकावाला ने बताया है कि मदुरै (तमिलनाडु) के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में उनसे हिंदू होने के सबूत मांगे गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पहली बार मुझे अपने ही देश और अपनी जगह पर अलग महसूस हुआ। अफसर और असिस्टेंट ने बेहद गलत लहज़े में मुझसे बात की थी।"