Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे पिता आरएसएस व मां कम्युनिस्ट परिवार से थीं: रत्ना पाठक शाह

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 17 June, 2024
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने वैचारिक मतभेदों के बावजूद अनुपम खेर और परेश रावल के साथ काम करने को लेकर कहा है कि वे लोग ऐसे समय में बड़े हुए हैं जब दो अलग-अलग विचारधारा के लोग दोस्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पिता आरएसएस और मेरी मां कम्युनिस्ट परिवार से थीं...फिर भी हम खुशी-खुशी साथ रहते थे।"