मेरे पिता के अंतिम संस्कार में मुस्लिमों की संख्या हिंदुओं से अधिक थी: अभिनेता मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता राधाकांत बाजपेयी को लेकर बातचीत की है। मनोज ने कहा, "वह 'बहुत समावेशी' और 'सौम्य' व्यक्ति थे...वह उस पार्टी के बहुत बड़े समर्थक थे जो आज सरकार में है।" उन्होंने कहा, "आपको आश्चर्य होगा, उनके अंतिम संस्कार में मुस्लिमों की संख्या उनके अपने धर्म के लोगों से कहीं अधिक थी।"


