मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 3 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
मध्य प्रदेश में शनिवार को बीजेपी के 3 विधायकों गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लोधी ने कहा, "पार्टी ने भरोसा जताया है...जितना हो सकेगा बुंदेलखंड में काम करेंगे...अच्छे प्रदर्शन के लिए डेढ़ महीना काफी हैं।" प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट का विस्तार हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


