Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनीष गुप्ता हत्याकांड में यूपी के 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 8 January, 2022
सीबीआई ने शुक्रवार को कानपुर (उत्तर प्रदेश) के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई हत्या व अन्य आरोपों में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। यह आरोप पत्र लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में दाखिल किया गया है। सितंबर में छापेमारी के दौरान एक होटल में पुलिस ने गुप्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।