Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर के गेट का स्लैब गिरा, 17 मज़दूर हुए घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 10 August, 2025
नागपुर (महाराष्ट्र) में शनिवार रात महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब अचानक ढह गया जिससे 17 मज़दूर घायल हो गए। इनमें से 3 मज़दूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "हमने 9 मज़दूरों को मलबे से बाहर निकाला, सभी घायल और खून से लथपथ थे...जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।"
read more at ABP न्यूज़