महाराष्ट्र में पुल से नीचे गिरी राज्य परिवहन विभाग की बस, करीब 30 यात्री हुए घायल
महाराष्ट्र के परभणी ज़िले में बुधवार को राज्य परिवहन विभाग की एक बस पुल से नीचे गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।" अधिकारी के मुताबिक, बस चालक के नियंत्रण खो देने के चलते यह हादसा हुआ है।
read more at भाषा


