Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड से बीजेपी विधायक जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में हुए शामिल

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 20 March, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड की मांडू विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश भाई पटेल बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। पटेल ने कहा, "मेरे पिता के झारखंड को संवारने के सपने को पूरा करने के लिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ था...लेकिन मैंने उनके सपनों और विचारों को उस दल (बीजेपी) में नहीं पाया।"