महिला काॅन्स्टेबल ने महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन पर बच्ची को जन्म देने में की महिला की मदद
रेलवे सुरक्षा बल की महिला काॅन्स्टेबल ममता डांगी ने बुधवार को ठाणे (महाराष्ट्र) के दिवा रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर एक 30-वर्षीय महिला को बच्ची को जन्म देने में मदद की। महिला प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद स्टेशन पर बेहोश हो गई थी। डांगी ने महिला की डिलीवरी में मदद करने के लिए कपड़े का अस्थाई पर्दा बनाया था।
read more at Hindustan Times


