महिला व उसके बच्चे को झरने के पास से तमिलनाडु में बचाया गया, वीडियो आया सामने
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तमिलनाडु के सालेम ज़िले में एक झरने के पास फंसी एक महिला और उसके बच्चे को बचाने का वीडियो सामने आया है। महिला अपने बच्चे के साथ एक चट्टान पर बैठी हुई थीं जब बचावकर्मी रस्सी के ज़रिए उनके पास पहुंचे थे। वहीं, झरने के पास मौजूद कुछ अन्य लोगों को भी बचाया गया।


