माइक्रोसॉफ्ट ने 200 कर्मियों से कहा- 60 दिनों में कोई दूसरा पद देखें या छोड़ दें: रिपोर्ट
माइक्रोसॉफ्ट अपनी मॉडर्न लाइफ एक्सपीरियंस टीम से कथित तौर पर 200 लोगों की छंटनी कर रही है। बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने प्रभावित कर्मचारियों से कहा है कि या तो वे 60 दिनों में कंपनी में कोई दूसरी पोज़िशन देखें या फिर नौकरी छोड़ दें। जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 1,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।
read more at ABP


