Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरपीएफ में 9,000 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए जारी नहीं की कोई अधिसूचना: रेलवे

short by खुशी / on Friday, 12 August, 2022
रेलवे मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में कॉन्स्टेबल के 9,000 पदों पर भर्ती की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है। बकौल रेलवे, यह सूचित किया जाता है कि मंत्रालय द्वारा अपनी किसी भी आधिकारिक वेबसाइट व किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।