मुंबई के कृष्णा फास्ट फूड व पैरेडाइस होम किचन पर खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर लगा जुर्माना
महाराष्ट्र के अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर मुंबई के कृष्णा फास्ट फूड पर ₹15,000 जबकि पैरेडाइस होम किचन पर ₹40,000 का जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने कहा, "कई पैरामीटर के तहत...जुर्माना लगाया गया, जैसे गंदी जगह खाना पकाना।" इससे पहले कॉकरोच-चूहे मिलने पर फूड जॉइंट 'बड़े मियां' को बंद किया गया था।


