मुंबई के ट्रेकर की उत्तराखंड में मौत, 25 किमी पैदल चलकर शव बद्रीनाथ लाए एसडीआरएफ जवान
अधिकारियों ने बताया है कि चमोली (उत्तराखंड) में सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गए मुंबई के डेविड नामक 60-वर्षीय ट्रेकर की लक्ष्मीवन के करीब लगाए कैंप में आकस्मिक स्वास्थ्य कारणों के चलते सोमवार रात को मौत हो गई। वहीं, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान मंगलवार को 25 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रेकर का शव बद्रीनाथ लेकर आए।
read more at अमर उजाला


