मुंबई में लोकल ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 30 मिनट तक हार्बर लाइन पर सेवाएं रहीं बाधित
एक अधिकारी ने बताया है कि सोमवार रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी लोकल ट्रेन की छत पर एक शख्स चढ़ गया जिसके चलते हार्बर लाइन पर 30 मिनट तक उपनगरीय सेवाएं बाधित रहीं। मध्य रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों द्वारा शख्स को सुरक्षित उतारने के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल की गईं।
read more at भाषा


