मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा
केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 कर्मियों/जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है।
read more at Times Now Navbharat


