मेघालय के अस्पताल में लगाई गई एटीएम, 1925 में यहीं जन्मे थे इसके आविष्कारक
शिलॉन्ग (मेघालय) के डॉक्टर एच गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल में पहली एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) लगाई गई है। गौरतलब है, इसी अस्पताल में 1925 में एटीएम के आविष्कारक जॉन शेफर्ड बैरन का जन्म हुआ था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रोकेन नोंगरुम के अनुसार, अस्पताल अगले साल अपना शताब्दी समारोह मनाएगा और एसबीआई ने अस्पताल की गुज़ारिश पर यहां एटीएम लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


