मेरे पिता मुझे पत्थर से मारते थे, वह हिटलर की तरह थे: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान
हाल ही में एक शागिर्द की जूतों से पिटाई करने वाले पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने एक पॉडकास्ट में अपने बचपन के बारे में बातचीत की है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मेरे पिता मुझे बहुत मारते थे। वह हिटलर की तरह थे। मेरी किसी गलती का पता चलने पर वह मुझे पत्थर से मारते थे।"


