Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 7300 से ज़्यादा गौ-आश्रय स्थलों पर मनाई गई गोवर्धन पूजा

short by आकांक्षा / on Sunday, 3 November, 2024
यूपी में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर 7,300 से ज़्यादा गौ-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा और गौ-पूजन किया गया। इनमें 6,697 अस्थायी गौ आश्रय स्थल, 333 बड़े गौ संरक्षण स्थल और 289 कान्हा आश्रय स्थल शामिल हैं। गायों को गुड़, हरा चारा, फल आदि खिलाया गया। वहीं, विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न ज़िलों में इन कार्यक्रमों में भाग लिया।
read more at भाषा