यूपी में 31 मई तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का सिलसिला, आज इन ज़िलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 31 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बकौल मौसम विभाग, सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और सोनभद्र में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है और धूलभरी आंधी भी चल सकती है।
read more at ABP न्यूज़


