यूएस के कॉन्सर्ट में भगदड़ में घायल हुई भारतीय मूल की 22-वर्षीय छात्रा की मौत
ह्यूस्टन (अमेरिका) में पिछले हफ्ते ऐस्ट्रोवर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल के दौरान भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुई भारतीय मूल की 22-वर्षीय छात्रा भारती शाहनी की बुधवार रात मौत हो गई। इससे पहले डॉक्टरों ने भारती को ब्रेन डेड घोषित किया था। कॉन्सर्ट में अपनी बहन और कज़न के साथ पहुंचीं भारती टेक्सास एऐंडएम यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने वाली थीं।


