Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से 191 बच्चों की मौत, 300 से ज़्यादा घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 13 April 2022
यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने बुधवार को बताया कि रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में 191 बच्चों की मौत और 349 बच्चे घायल हो चुके हैं। बकौल कार्यालय, रूसी सशस्त्र बलों द्वारा बमबारी और गोलीबारी ने 957 शैक्षणिक संस्थानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिनमें से 88 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।