Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कोर्ट ने दिए मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 29 March, 2024
बांदा (उत्तर प्रदेश) के मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (सीजेएम) भगवानदास गुप्ता ने गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (एमपी-एमएलए अदालत बांदा) गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, जांच अधिकारी को एक माह के अंदर बांदा कोर्ट में रिपोर्ट सौंपनी होगी।
read more at भाषा