Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी कैबिनेट की बैठक में कौन-कौनसे प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 October, 2023
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को 19 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी जिनमें चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु 62-वर्ष से बढ़ाकर 65-वर्ष करने का प्रस्ताव शामिल है। विभिन्न एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए ₹3,000 करोड़ के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। अब गंभीर सड़क दुर्घटनाओं (3 से अधिक मौत होने पर) की जांच एक समिति करेगी।