यूपी में 28 वर्षीय बीमार महिला ने बिस्तर पर किया शौच, नाराज़ पति ने पीट-पीटकर की हत्या
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 28-वर्षीय बीमार महिला ने गुरुवार रात बिस्तर पर शौच कर दिया जिससे नाराज़ होकर उसके पति ने कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बकौल पुलिस, शादी के 10 साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हुआ था और बच्चा न होने व बीमारी को लेकर पति से उसका विवाद रहता था।
read more at हिन्दुस्तान


