Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में अपनी ही बेटी का बलात्कार करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सज़ा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 18 June, 2023
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पॉक्सो कोर्ट ने अपनी बेटी से रेप करने वाले एक शख्स को 20 साल की जेल की सज़ा सुनाते हुए उस पर ₹80,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, शख्स ने बेटी को अकेला पाकर उसका बलात्कार किया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने जून 2018 में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था।