Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ओपी राजभर को गाली दिए जाने का विरोध कर रहे लड़के की पीट-पीटकर की गई हत्या

short by अनिल कुमार / on Thursday, 16 November, 2023
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को गाली दिए जाने का विरोध कर रहे नाबालिग लड़के की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, पीड़ित परिवार की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।