यूपी में कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बीजेपी में हुईं शामिल
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। वहीं, अदिति सिंह के साथ आज़मगढ़ से बीएसपी की विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हुई हैं।
read more at Twitter


