यूपी में ट्रक से टक्कर के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 6 लोगों की हुई मौत
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में बुधवार तड़के एक ट्रक से टक्कर होने के बाद सवारियों से भरी एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हुए जबकि 19 लोग सही सलामत रेस्क्यू किए गए। बकौल पुलिस, लुधियाना (पंजाब) से आई बस रायबरेली जा रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


