यूपी में परिवारों ने 2 किसानों का दाह संस्कार करने से मना कर मांगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा में मारे गए चार किसानों में से दो के परिवारों ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मांग करते हुए उनका दाह संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘खेल’ हो सकता है। लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाने में जुटी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


