Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
राजस्थान के इस गांव को कहते हैं 'मिनी ब्राज़ील', जाने क्या है वजह
short by / on Tuesday 25 March, 2025
सिरोही में स्थित उड़वारिया गांव को 'मिनी ब्राज़ील' के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहां से कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी निकले हैं। यहां फुटबॉल की शुरुआत साल 2004 में शारीरिक शिक्षक रतन सिंह कुमावत के आने के बाद शुरू हुई। 2007 में पहली बार यहां की टीम फुटबॉल अंडर-14 में चैंपियन बनी थी।
read more at Rajasthan News
अब यूरोपीय संघ ने दिया अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामान पर लगाया 25% टैरिफ
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday 9 April, 2025
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने बुधवार को हर साल लगभग €22 बिलियन (₹2.10 लाख करोड़ से अधिक) मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25% प्रतिकारी टैरिफ को मंज़ूरी दे दी। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के फैसले के जवाब में उठाया गया है। नए टैरिफ 15 अप्रैल से प्रभावी होंगे।
read more at EU
शरीर को ठंडा रखने के लिए एक्सपर्ट ने इन 13 चीज़ों को खाने-पीने की दी सलाह
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday 9 April, 2025
न्यूट्रिशनिस्ट और योग प्रशिक्षक तान्या खन्ना ने बढ़ते तापमान के बीच उन चीज़ों के नाम बताए हैं जो शरीर को ठंडा रखती हैं। उन्होंने खीरा, तरबूज़, दही, लौकी, पुदीना व धनिया पत्ती, सब्ज़ा सीड्स, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पना, सत्तू का शर्बत, गन्ने का रस और सौंफ/धनिया के बीज का पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
read more at Hindustan Times
योगी सरकार का यूपी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday 9 April, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया। राज्य कर्मचारियों को अभी तक मूल वेतन का 53% महंगाई भत्ता मिलता था जिसे अब 55% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी इसलिए कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।
अमेरिका के 104% के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर लगाया 84% टैरिफ
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday 9 April, 2025
चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर 34% की जगह 84% टैरिफ लगाने का एलान किया है। एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 104% कर दिया था। इससे पहले ट्रंप ने धमकी दी थी कि चीन अगर अमेरिकी वस्तुओं पर लगने वाला 34% टैरिफ वापस नहीं लेता है तो वह चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे।
read more at Hindustan Times
एप्पल को पछाड़कर माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday 9 April, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के बीच एप्पल के शेयरों में भारी गिरावट के बाद अब एप्पल नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शेयर बाज़ार बंद होने तक माइक्रोसॉफ्ट का बाज़ार पूंजीकरण $2.64 लाख करोड़ जबकि एप्पल का बाज़ार पूंजीकरण घटकर $2.59 लाख करोड़ हो गया।
read more at Moneycontrol
भारत और फ्रांस में हुई ₹63,000 करोड़ की मेगा डील: रिपोर्ट्स
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday 9 April, 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने की मेगा डील को मंज़ूरी दे दी है। यह डील ₹63,000 करोड़ से अधिक की है और इसके तहत नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल मरीन विमान मिलेंगे जिन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।
एक और बड़ा टैरिफ आने वाला है: ट्रंप
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday 9 April, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "हम दवा आयात पर कुछ बड़ा करने जा रहे हैं, एक बड़ा टैरिफ आने वाला है।" उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि फार्मा कंपनियां अपने उत्पाद अमेरिका में बनाएं, चीन या कहीं और नहीं।" हालांकि, ट्रंप ने प्रस्तावित टैरिफ के पैमाने या समयसीमा के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।
RBI ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday 9 April, 2025
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.7% (फरवरी का अनुमान) से घटाकर 6.5% कर दिया है। साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 4.2% से घटाकर 4% कर दिया है।
भारत पर आज से लागू हो गया ट्रंप का 26% टैरिफ
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday 9 April, 2025
भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का 26% टैरिफ बुधवार सुबह से लागू हो गया है। ट्रंप ने इस रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अच्छा दोस्त' बताया था लेकिन साथ ही कहा था कि अमेरिका के साथ भारत अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है। भारत सरकार अभी इस टैरिफ का आकलन कर रही है।
और सस्ते हो सकते हैं लोन, RBI ने रेपो रेट में की कटौती
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday 9 April, 2025
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में और 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने का फैसला किया है। अब रेपो रेट घटकर 6% हो जाएगा जिससे लोन और सस्ते हो सकते हैं। इससे पहले फरवरी-2025 में आरबीआई ने 5 साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी।
Load More