Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रात 1 बजे बिहार में महिला के घर में पकड़ा गया पुलिसकर्मी, बरसाईं गोलियां; 1 की मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 3 November, 2026
मधुबनी (बिहार) में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे महिला के घर पहुंचे एएसआई चंद्र मोहन सिंह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान सिंह ने सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। एसएसपी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, एएसआई का महिला से कथित अवैध संबंध था।