राधिका मर्चेंट ने अपने 'आशीर्वाद समारोह' में पहना खास लहंगा, हाथ से की गई है पेंटिंग
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने शनिवार को अपने 'आशीर्वाद समारोह' में अबू जानी-संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना। सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर के मुताबिक, 12 कलियों वाले लहंगे पर आर्टिस्ट जयश्री बर्मन की खास हैंड पेंटिंग है। लहंगे पर असली सोने की ज़रदोज़ी का काम है और ब्लाउज़ पर हाथ से रेशम की कढ़ाई है।
read more at Instagram


