Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UPSC मेन्स व इंटरव्यू की तैयारी के लिए SC/ST अभ्यर्थियों को ₹1 लाख देगी झारखंड सरकार

short by तान्या झा / on Saturday, 13 July, 2024
झारखंड सरकार यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण राज्य के एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को मेन्स व इंटरव्यू की तैयारी के लिए ₹1 लाख की वित्तीय सहायता देगी। इस योजना का लाभ उठाने वाले अभ्यर्थियों की पारिवारिक आय ₹2.5 लाख/वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी 2 अगस्त शाम ​​6 बजे तक www.jharkhand.gov.in और www.jstcdc.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।