रचिन रवींद्र ने तोड़ा किसी वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड
ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने किसी वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 88 गेंदों पर शतक बनाने के साथ मौजूदा वनडे विश्व कप में अपना तीसरा शतक पूरा किया। रचिन ने इस मामले में ग्लेन टर्नर, मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन को पछाड़ा।
read more at CricTracker


