Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रत्नों व कीमती पत्थर जड़े खास किस्म के सोने के गहनों के आयात पर सरकार ने लगाई रोक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 June 2024
सरकार ने रत्नों एवं कीमती पत्थर जड़े कुछ खास किस्म के सोने के गहनों के आयात पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंधित किए गए गहनों को 'अंकुश' की श्रेणी में रखा गया है और अब इनका आयात करने के लिए सरकार से लाइसेंस/ अनुमति लेने की जरूरत होगी। प्रतिबंध लगाए जाने का कारण सरकार ने नहीं बताया है।